फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Tiago Set to Launch on 28th March

28 मार्च को लॉन्च लॉन्च होगी टाटा टियागो

Sun, 06 Mar 2016 09:24 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 09:24 PM IST
सार

  • कंपनी को अपनी इस हैचबैक से स्मॉल कार सेगमेंट में काफी उम्मीदें हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई-10 और मारुति सेलेरियो से होगा।
  • फीचर्स की बात करें तो टियागो में सिटी और ईको ड्राइव मोड मिलेंगे।
     

विज्ञापन
Tata Tiago Set to Launch on 28th March
- फोटो : Cardekho

विस्तार

टाटा के फैंस, जो कंपनी की आने वाली हैचबैक टियागो को लेने का मन बना रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने को है। टाटा टियागो 28 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। अपने आकर्षक डिजाइन और फीचर्स के कारण टियागो काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कंपनी को अपनी इस हैचबैक से स्मॉल कार सेगमेंट में काफी उम्मीदें हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई-10 और मारुति सेलेरियो से होगा।
विज्ञापन


आपको याद दिला दें कि टियागो दरअसल टाटा जीका का नया नाम है। दक्षिण अमेरिका में फैले खतरनाक वायरस जीका से मिलते-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स को इसका नाम बदलना पड़ा था।
विज्ञापन


टियागो को कंपनी की नई डिजाइन फिलोस्पी पर तैयार किया गया है जिसे आगे आने वाली कारों में भी देखा जाएगा। इस कार को इसी पर बेस्ड काईट-5 सेडान के साथ ऑटो एक्सपो और हाल ही में जेनेवा मोटर शो में भी देखा गया था। टियागो कंपनी की नैनो और बोल्ट के बीच की जगह लेगी और टाटा इंडिका ईवी2 को रिप्लेस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और एक्सटीरियर

Tata Tiago Set to Launch on 28th March
पावर स्पेक्स पर गौर करें तो टियागो में नए पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। इसका 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीजल मॉडल में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स आएगा। भविष्य में एएमटी गियर बॉक्स (ऑटोमैटिक) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो टियागो में सिटी और ईको ड्राइव मोड मिलेंगे। केबिन में हारमन का कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इस सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप के साथ ही ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं। यह सारे फीचर्स इस सेगमेंट की कार में पहली बार देखने को मिलेंगे।

दूसरी ओर, टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और ऑल रोडर हैक्सा भी अपकमिंग लाइनप में है और इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। नेक्सन एक सब 4-मीटर कार है, घरेलू बाजार में जिसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिन्द्रा टीयूवी 300 और मारुति विटारा ब्रेजा से होगा। वहीं हैक्सा को टाटा इनोवा और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed