{"_id":"56dc52a24f1c1bb6478b4571","slug":"tata-tiago-set-to-launch-on-28th-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"28 मार्च को लॉन्च लॉन्च होगी टाटा टियागो","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
28 मार्च को लॉन्च लॉन्च होगी टाटा टियागो
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:24 PM IST
सार
- कंपनी को अपनी इस हैचबैक से स्मॉल कार सेगमेंट में काफी उम्मीदें हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई-10 और मारुति सेलेरियो से होगा।
- फीचर्स की बात करें तो टियागो में सिटी और ईको ड्राइव मोड मिलेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Cardekho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा के फैंस, जो कंपनी की आने वाली हैचबैक टियागो को लेने का मन बना रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने को है। टाटा टियागो 28 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। अपने आकर्षक डिजाइन और फीचर्स के कारण टियागो काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कंपनी को अपनी इस हैचबैक से स्मॉल कार सेगमेंट में काफी उम्मीदें हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई-10 और मारुति सेलेरियो से होगा।
आपको याद दिला दें कि टियागो दरअसल टाटा जीका का नया नाम है। दक्षिण अमेरिका में फैले खतरनाक वायरस जीका से मिलते-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स को इसका नाम बदलना पड़ा था।
टियागो को कंपनी की नई डिजाइन फिलोस्पी पर तैयार किया गया है जिसे आगे आने वाली कारों में भी देखा जाएगा। इस कार को इसी पर बेस्ड काईट-5 सेडान के साथ ऑटो एक्सपो और हाल ही में जेनेवा मोटर शो में भी देखा गया था। टियागो कंपनी की नैनो और बोल्ट के बीच की जगह लेगी और टाटा इंडिका ईवी2 को रिप्लेस करेगी।

इंटीरियर और एक्सटीरियर
पावर स्पेक्स पर गौर करें तो टियागो में नए पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। इसका 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीजल मॉडल में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स आएगा। भविष्य में एएमटी गियर बॉक्स (ऑटोमैटिक) का विकल्प भी दिया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो टियागो में सिटी और ईको ड्राइव मोड मिलेंगे। केबिन में हारमन का कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इस सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप के साथ ही ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं। यह सारे फीचर्स इस सेगमेंट की कार में पहली बार देखने को मिलेंगे।
दूसरी ओर, टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और ऑल रोडर हैक्सा भी अपकमिंग लाइनप में है और इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। नेक्सन एक सब 4-मीटर कार है, घरेलू बाजार में जिसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिन्द्रा टीयूवी 300 और मारुति विटारा ब्रेजा से होगा। वहीं हैक्सा को टाटा इनोवा और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से कड़ी टक्कर मिलेगी।