{"_id":"59d5c4664f1c1bd8538b5cd4","slug":"tata-nexon-booking-waiting-period-increased-to-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon के लिए करना पड़ रहा दो महीने का इंतजार, एक महीने में होने जा रही 10 हजार बुकिंग","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Tata Nexon के लिए करना पड़ रहा दो महीने का इंतजार, एक महीने में होने जा रही 10 हजार बुकिंग
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स ने 21 सितंबर को अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Tata Nexon लॉन्च की है। कंपनी ने इस कार की कीमत 5.85 लाख से लेकर 9.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार की लॉन्चिंग को अभी दो हफ्ते ही हुए हैं कि इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर 6-8 हफ्ते हो चुका है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर इसकी 10 हजार बुकिंग होने जा रही है।
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
टाटा मोटर्स का मानना है कि Tiago और Tigor के बाद अब नेक्सन भी कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित होने जा रही है। टाटा नेक्सन की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी300 और होंडा WR-V जैसी सेग्मेंट की टॉप कारों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन
टाटा मोटर्स का मानना है कि Tiago और Tigor के बाद अब नेक्सन भी कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित होने जा रही है। टाटा नेक्सन की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी300 और होंडा WR-V जैसी सेग्मेंट की टॉप कारों से है।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन का इंजन
Tata Nexon
|
इंजन (पेट्रोल) |
1,198 सीसी, तीन सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल |
| इंजन (डीजल) | 1,497 सीसी, चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल |
| पावर | 110 bhp (पेट्रोल), 110 bhp (डीजल) |
| टॉर्क | 170 Nm (पेट्रोल), 260 Nm (डीजल) |
टाटा नेक्सन के अन्य फीचर्स
nexon
इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड और मैसेज पढ़ने व रिप्लाई करने जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में फॉगलैंप, डुअल टोन पेंट स्कीम, तीन-टोन इंटीरियर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और 16-इंच के बड़े एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट व स्टॉप बटन दिया गया है। इसके अलावा रिमोट एक्सेस के लिए wearable key दी गई है। इस सेग्मेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है।