फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Nexon Booking: Waiting Period increased to Two Months

Tata Nexon के लिए करना पड़ रहा दो महीने का इंतजार, एक महीने में होने जा रही 10 हजार बुकिंग

Thu, 05 Oct 2017 11:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 05 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Booking: Waiting Period increased to Two Months
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
टाटा मोटर्स ने 21 सितंबर को अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Tata Nexon लॉन्च की है। कंपनी ने इस कार की कीमत 5.85 लाख से लेकर 9.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार की लॉन्चिंग को अभी दो हफ्ते ही हुए हैं कि इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर 6-8 हफ्ते हो चुका है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर इसकी 10 हजार बुकिंग होने जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन


टाटा मोटर्स का मानना है कि Tiago और Tigor के बाद अब नेक्सन भी कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित होने जा रही है। टाटा नेक्सन की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी300 और होंडा WR-V जैसी सेग्मेंट की टॉप कारों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा नेक्सन का इंजन

Tata Nexon Booking: Waiting Period increased to Two Months
Tata Nexon

इंजन (पेट्रोल) 

1,198 सीसी, तीन सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल
इंजन (डीजल) 1,497 सीसी,  चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल
गियरबॉक्स 6-स्पीड मैनुअल
पावर 110 bhp (पेट्रोल), 110 bhp (डीजल)
टॉर्क 170 Nm (पेट्रोल), 260 Nm (डीजल)

टाटा नेक्सन के अन्य फीचर्स

Tata Nexon Booking: Waiting Period increased to Two Months
nexon
इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड और मैसेज पढ़ने व रिप्लाई करने जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में फॉगलैंप, डुअल टोन पेंट स्कीम, तीन-टोन इंटीरियर,  प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और 16-इंच के बड़े एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंजन स्टार्ट व स्टॉप बटन दिया गया है। इसके अलावा रिमोट एक्सेस के लिए wearable key दी गई है। इस सेग्मेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed