फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Nano's New Variant Launched at Rs. 2.06 Lakh

टाटा मोटर्स ने उतारा टाटा टि्वस्ट नैनो का नया वैरिएंट

Wed, 11 Feb 2015 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Feb 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Tata Nano's New Variant Launched at Rs. 2.06 Lakh

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कार टाटा नैनो की बिक्री लगातार कम होती जा रही है। कंपनी की पूरी कोशिश है कि एक बार फिर टाटा नैनो को उभारा जाए। कंपनी ने इस कोशिश में टाटा नैनो का एक और वैरिएंट नैनो टि्वस्ट एक्सई (Nano Twist XE) को बाजार में उतारा है। इसकी कीमत दिल्ली एक्स शोरूम पर 2.06 रुपए है।

विज्ञापन


कुछ महीने पहले कंपनी टाटा नैनो का ऑटोमैटिक मॉडल भी पेश कर चुकी है। नई टाटा नैनो ट्विट एक्सई के इंटीरियर में एसी और हीटर की सुविधा दी गई है।

इसमें खास बात ये है कि नैनो टि्वस्ट में पावर स्टेयरिंग दिया जा रहा है और ऐसा पहली बार है। अब तक इसके जितने भी वैरियंट आए है उनमें मेकेनिकल स्टेयरिंग व्हील ही दिया गया है।
विज्ञापन


नैनो ट्विस्ट के पावर स्टेयरिंग का साइज टाटा की पिछली नैनो के स्टेयरिंग जितना ही है। लेकिन पावर स्टेयरिंग की वजह से भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी नैनो की आसानी के साथ ड्राइव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा नैनो टिवस्ट में अब लोगों को काफी सुविधाजनक सवारी करने के लिए स्पेस मिलेगा। इसके अलावा डैशबोर्ड को भी अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed