{"_id":"fc3b33f82bc652604da282faaebddd7d","slug":"tata-nano-ratan-tata-tata-nano-in-new-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स देश में अपनी छोटी कार की बिक्री बढ़ाने के लिए जोर लगाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसे ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
कंपनी इसकी शुरुआत इंडोनेशिया में नैनो को एक नए अवतार में लांच करके कर सकती है। यही नहीं, विदेश में नैनो के इस नए अवतार का सिक्का जमाने के बाद कंपनी इसे भारती बाजार में भी पेश कर सकती है।
टाटा मोटर्स का मानना है कि टाटा नैनो पर ‘गरीबों की कार’ या ‘सबसे सस्ती कार’ का ठप्पा लग जाने के चलते भारत में इसकी बिक्री जोर नहीं पकड़ पाई।
देखें, 5.75-20 लाख रुपए की ट्रायम्फ 10 नई बाइक्स
विज्ञापन
रतन टाटा कई बार अपनी यह राय जता भी चुके हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स को लगता है कि विदेश में नैनो को नई सजधज के साथ पेश करके इसकी धूम मचाई जा सकती है, क्योंकि वहां नैनो के साथ ऐसी कोई धारणा नहीं जुड़ी हुई होगी।
विज्ञापन
कंपनी ने इसके लिए इंडोनेशिया जैसे देश को इसलिए चुना है, क्योंकि वहां कम कीमत की छोटी कार की मांग काफी ज्यादा है।
दिसंबर 2013 में टाटा समूह के अध्यक्ष का पद छोड़ने वाले रतन टाटा ने उस वक्त नैनो को यूरोप व अन्य देशों में एक नए रूप में पेश करने का संकेत दिया था। इसके करीब साल भर बाद अब उन्होंने एक बार फिर नैनो को एक अवतार में लांच करने की बात एक साक्षात्कार में कही है।
स्मार्टफोन क्रांति के बाद जल्द ही आ रही हैं स्मार्ट कारें
हालांकि इस बार उन्होंने यूरोप के बजाय दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया में इसे पेश करने की योजना का संकेत दिया है।
टाटा ने कहा कि नैनो को इंडोनेशिया जैसे किसी देश में पेश किया जा सकता है, जहां इसपर पहले से कोई ठप्पा नहीं लगा होगा।
आकर्षक कीमत में टाटा की दो नई CNG कारें
इसके बाद कंपनी नैनो के इस नए अवतार को भारत ला सकती है। उन्होंने कहा कि हम बदलावों के साथ नैनो को नए रूप में लांच करने की तैयारी कर रहे हैं।इस बार हम इसे सबसे सस्ती कार के रूप में पेश करने के बजाय इसे जैसे के तैसे रूप में पेश करेंगे।
उन्होंने स्वीकार किया कि भारत में नैनो की लांचिंग सबसे सस्ती कार के रूप में करके कंपनी ने एक बड़ी चूक कर दी।
4 लाख रुपए से कम कीमत में भारत में रेनॉ कार
उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि कंपनी का फैसला था, जोकि नाकाम हो गया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना था कि नैनो को सबसे सस्ती कार के बजाय दो पहिया वाहन चलाने वालों के लिए एक एफोर्डेबल कार के रूप में पेश किया जाना चाहिए था, जिससे वह पूरे परिवार के साथ और मौसम की परवाह किए बिना यात्रा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि टाटा मोटर्स द्वारा कई तरह के प्रयास के बावजूद नैनो की बिक्री अब तक न सिर्फ फीकी रही है, बल्कि इसमें बराबर गिरावट भी देखने को मिल रही है। इस साल अप्रैल से अक्तूबर की अवधि में देशभर में कुल 12,322 नैनों कारें बिकीं। यह पिछले साल की इसी अवधि में हुई 43,627 कारों के मुकाबले 71.7 फीसदी कम है।
500 किलो सोने से बनी कार, दाम का अंदाजा लगाइए!
मार्च 2009 में एक लाख रुपये के एक्स फैक्ट्री मूल्य पर लांच नैनो का बेसिक वर्जन लांच किया गया था। फिलहाल इसके दाम 1.45 लाख से 2.65 लाख रुपये के बीच हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)