{"_id":"cdb4f376dd9bce49bb26c3043188323e","slug":"tata-motors-plans-to-launch-a-new-hatchback-sub-4-metre-sedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट और डिजायर के मुकाबले टाटा की नई कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
स्विफ्ट और डिजायर के मुकाबले टाटा की नई कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से ऑटो इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स की नई आने वाली कारों के बारे में चर्चा हो रही थी। फिलहाल अब इस बात से पर्दा उठ चुका है।
विज्ञापन
डीजल कारों के लिए मशहूर भारत की चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी टाटा मोटर्स इस बार बेहतर पेट्रोल कारें उतारने की तैयारी में है।
अजब-गजब कारों का मेला
इसके लिए नया इंजन भी तैयार किया जा रहा है। यह 1.2 लीटर टर्बो इंजन काफी किफायती होगा। वर्ष 2014 में ये कारें बाजार में दस्तक देंगी।
कंपनी ने फिलहाल इनको फेल्कॉन का नाम दिया है। भारतीय बाजार में कार कंपनियों ने कई नया मॉडल और वैरियंट लॉन्च किए हैं लेकिन टाटा मोटर्स ने करीब तीन साल से कोई नई कार नहीं उतारी है।
विज्ञापन
लगभग तीन साल पहले 2010-11 में कंपनी ने आरिया क्रॉसओवर को पेश किया था। अब कंपनी के लिए जरूरी हो गया है कि वह कोई नई कार उतारे।
10 ऐसी विंटेज कारें जो बिजली से चलेंगी...
विज्ञापन
ये कारें टाटा की विस्टा कार के प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। इनकी कीमत 4.75 लाख रुपए और 7.5 लाख रुपए होगी
टाटा की इन कारों की सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कारों स्विफ्ट और डिजायर से हो सकता है।
कंपनी ये कारे हैचबैक और सब 4 मीटर सेडान कार सेगमेंट में उतारेगी।