{"_id":"c65ad158-d8ca-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tata-motors-launches-8-upgraded-models-of-his-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा ने एक साथ लॉन्च किए 8 कारों के अपग्रेडेड मॉडल","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
टाटा ने एक साथ लॉन्च किए 8 कारों के अपग्रेडेड मॉडल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने बुधवार को पुणे में अपनी अलग-अलग 8 कारों का अपग्रेडेड मॉडल लॉन्च किए। इस मौके पर कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती कार नैनो का सीएनजी वर्जन भी बाजार में उतार दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने हैचबैक इंडिका और सेडान का भी सीएनजी वर्जन लॉन्च किया। सीएनजी के साथ इनके डीजल वर्जन भी पेश किए गए। कंपनी ने सफारी स्ट्रॉम और सूमो गोल्ड के अपग्रेडेड वर्जन भी लाई है।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने अभी इन नए संस्करणों के दामों का ऐलान नहीं किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने इतनी बड़ी संख्या में नए वाहन एक ही दिन में पेश किए हैं। बिक्री में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने कहा, 'पिछले दो महीने से बाजार की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन अब इसमें कुछ सुधार आ रहा है। हमें उम्मीद है कि इन नए मॉडलों से हमारी स्थिति बेहतर हो सकेगी, क्योंकि इन्हें ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।'
उन्होंने कहा, 'नैनो, इंडिका तथा इंडिगो के संस्करण (सीएनजी सहित) बाजार में आने को तैयार हैं, जबकि सफारी और सूमो के संस्करण अगले तीन माह में उतारे जाएंगे।' मई में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 23.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,304 वाहन रह गई।