फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Motors has rolled out 1 lakh units of best Selling Tiago hatchback

टाटा मोटर्स की बेस्ट सेलिंग कार Tiago ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Mon, 30 Oct 2017 01:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 30 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors has rolled out 1 lakh units of best Selling Tiago hatchback
टाटा टियागो
घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुजरात प्लांट से अपनी बेस्ट सेलिंग कार Tiago की 1 लाख यूनिट का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने यह कारनामा इस मॉडल की लॉन्चिंग के डेढ़ साल के भीतर कर दिखाया। टियागो कार के लिए अब भी दो से तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। टाटा टियागो को अप्रैल 2016 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 4 महीने के भीतर ही कंपनी को इस कार के लिए 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली थी। सितंबर 2017 तक इस कार की 93,299 यूनिट बेची जा चुकी थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: 2000₹ महीने से भी कम में खरीद सकते हैं रॉयल एनफील्ड की Bullet, ये है तरीका
विज्ञापन


टाटा टियागो का निर्माण कंपनी के गुजरात के साणंद प्लांट में किया जाता है। टाटा टियागो का टॉप एंड वैरिएंट पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच खासा पॉपुलर है। हाल ही में कंपनी ने इसका AMT (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन) वैरिएंट भी उतारा था, इसे भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Tata Motors has rolled out 1 lakh units of best Selling Tiago hatchback
Tata Tiago
टाटा टियागो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में आती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसके इंजन को ज्यादा फ्यूल इकॉनमी और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिहाज से तैयार किया गया है। 

इस कार में कंपनी मल्टी ड्राइव मोड-  City व Eco दिया गया है। यह हैचबैक कार 5 वैरिएंट- Tiago XB, Tiago XE, Tiago XM, Tiago XT, Tiago XZ में आती है। कार की कीमत 3.21 लाख रुपए से लेकर 5.36 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस कार का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10, फोर्ड फिगो और मारुति सुजुकी सेलेरियो जैसी कारों से रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed