फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Motors announced Price Hike on all Model from January 2018

Tiago से लेकर Nexon तक, अपने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही Tata

Mon, 11 Dec 2017 02:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors announced Price Hike on all Model from January 2018
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने सभी पैसेंजर्स व्हीकल की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इन कारों की कीमत में 25 हजार रुपए तक का इजाफा किया जाएगा। नई कीमतें 1 जनवरी 2018 से लागू होंगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
विज्ञापन


कंपनी ने कीमतों में होने वाले इस इजाफे के लिए बढ़ रही निर्माण लागत को जिम्मेदार ठहराया है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस प्रेसिडेंट मयंक पारीक ने कहा, "मार्केट के बदलते हालात, बढ़ती उत्पादन लागत और कई अन्य आर्थिक कारकों ने हमें कीमतें बढ़ाने को मजबूर किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने यह भी कहा कि टाटा की सबकॉन्पैक्ट एसयूवी कार Nexon की आरंभिक कीमतें 31 दिसंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद 1 जनवरी से टाटा नेक्सन की कीमतों में भी 25 हजार रुपए तक का इजाफा देखने को मिलेगा। टाटा नेक्सन को इसी साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसकी आरंभिक कीमत 5.85 लाख रुपए रखी गई थी। इससे पहले टोयोट किर्लोस्‍कर मोटर, होंडा कार्स इंडिया, स्‍कोडा और इसुजु जैसी दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अगले साल जनवरी से कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed