{"_id":"5a2e4eba4f1c1b0d698c1470","slug":"tata-motors-announced-price-hike-on-all-model-from-january-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiago से लेकर Nexon तक, अपने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही Tata","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Tiago से लेकर Nexon तक, अपने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही Tata
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने सभी पैसेंजर्स व्हीकल की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इन कारों की कीमत में 25 हजार रुपए तक का इजाफा किया जाएगा। नई कीमतें 1 जनवरी 2018 से लागू होंगी।
पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
कंपनी ने कीमतों में होने वाले इस इजाफे के लिए बढ़ रही निर्माण लागत को जिम्मेदार ठहराया है। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस प्रेसिडेंट मयंक पारीक ने कहा, "मार्केट के बदलते हालात, बढ़ती उत्पादन लागत और कई अन्य आर्थिक कारकों ने हमें कीमतें बढ़ाने को मजबूर किया है।"
विज्ञापन
कंपनी ने यह भी कहा कि टाटा की सबकॉन्पैक्ट एसयूवी कार Nexon की आरंभिक कीमतें 31 दिसंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद 1 जनवरी से टाटा नेक्सन की कीमतों में भी 25 हजार रुपए तक का इजाफा देखने को मिलेगा। टाटा नेक्सन को इसी साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसकी आरंभिक कीमत 5.85 लाख रुपए रखी गई थी। इससे पहले टोयोट किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स इंडिया, स्कोडा और इसुजु जैसी दूसरी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अगले साल जनवरी से कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं।