फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   suzuki swift szr special edition launch in uk

स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन स्विफ्ट sz-R

Tue, 26 Feb 2013 05:56 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 26 Feb 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
suzuki swift szr special edition launch in uk

जापानी कार निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर्स की यूके इकाई सुजुकी यूके ने देश में अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन स्विफ्ट sz-R पेश किया है। हालांकि कंपनी स्पेशल एडिशन की 100 कारों की ही बिक्री करेगी। कंपनी ने स्विफ्ट sz-R को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लांच किया है, जो स्विफ्ट के स्पोर्टी लुक को पसंद करते हैं और ड्राइव के साथ ही फन भी करना चाहते हैं।

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि स्टैंडर्ड स्विफ्ट स्पोर्ट्स महज 8.7 सेकेंड में 0 से 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 194 किमी. प्रति घंटा और क्षमता 136bhp है। स्पेशल एडिशन वाली प्रत्येक स्विफ्ट की छत, रियर स्पाइलर और डोर मिरर लाल होंगे। इसके अलावा कंपनी ने नए डिजाइन की स्विफ्ट में कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


स्विफ्ट स्पोर्ट्स में सात एयरबैग, ऑटो एयर कंडीशनिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB पोर्ट, रियर प्राइवेसी ग्लास और 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए है। नई स्विफ्ट में एचआइडी प्रोजेक्टर लैंप भी दिए गए हैं। नई स्विफ्ट यूके मार्केट में आगामी शुक्रवार से मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



suzuki swift szr special edition launch in uk

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed