{"_id":"2e88573213f1b05ac7eaca70ea71be92","slug":"suzuki-alto-fuel-economy-35-km-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कार, माइलेज 35 किमी प्रति लीटर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
नई कार, माइलेज 35 किमी प्रति लीटर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजूकी ने अपने गिरते बाजार को देखते हुए ऑल्टो का नया मॉडल पेश किया है। इस की खास बात यह है कि यह लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर का माइलेज देगा।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में सुजूकी मोटर के सीईओ और चेयरमैन ओसामा सुजूकी ने ऑल्टो इको नाम के इस मॉडल का अनावरण किया। पेट्रोल से चलने वाली इस गाड़ी में ईंधन को बचाने के लिए ENE-CHARGE तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
ENE-CHARGE एक हाईब्रिड तकनीक है, जो ऑल्टो इको में RO6A इंजन के साथ होगी। इसके साथ ही इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम-ईयोन बैटरी भी होगा, जो गाड़ी में लगे इलेक्ट्रिक उपकरणों को चलाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल तो सुजूकी की इस नई गाड़ी को जापान में ही लांच किया जाएगा। बाद में इसे भारत में लाने के बारे में विचार किया जाएगा।