फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   self flying car in US

चालक रहित उड़ने वाली कार का पहला मॉडल तैयार

Mon, 23 Feb 2015 11:33 AM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
self flying car in US

अक्सर जब हम भारी भरकम ट्रैफ़िक जाम में फंस जाते हैं तो यही सोचते हैं, काश हमारी कार उड़ पाती! तो बस वो कल्पना जल्द ही हक़ीक़त बनने वाली है। ऐसा अगले एक साल में मुमकिन है।

विज्ञापन


और ये मुमकिन बनाया है अमरीका की कार बनाने वाली एक कंपनी ने। बोस्टन की कपंनी टेर्राफुजिया जल्द ही उड़ने वाली कारबाज़ार में पेश करने वाली है। कंपनी ने इसका पहला मॉडल भी तैयार कर लिया है। और इसका नाम रखा है 'द ट्रांजिशन'।
विज्ञापन


ये उड़ती कैसे है?

'द ट्रांज़िशन' को बस ये बताइए कि आपको जाना कहां है? और फिर अगले कुछ ही पलों में ये कार हवाई जहाज़ में बदल जाएगी।

इसे एक छोटा निजी हवाई जहाज़ कहा जा सकता है। आइए देखते हैं कि ये हवाई कार उड़ती कैसे है?

कार में उड़ने के लिए 'द ट्रांज़िशन' में 600 एचपी वाले दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर पॉड्स लगाए गए हैं। हर पॉड में सुरक्षा के लिहाज़ से 16 अलग अलग मोटर्स भी फ़िट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कार स्टार्ट होती है मेगावाट् शक्ति से चलने वाले ये मोटर्स इसे हवा में उठा देते है।

समय की बचत

self flying car in US

कार के हवा में उठने के बाद दोनों मोटर पॉड्स आगे की ओर मुड़ जाते हैं। मंज़िल पर पहुंचने के बाद पॉड्स फिर से मुड़कर कार में फिट हो जाते हैं। फिर कार लैंड हो जाती है।

हवाई कार 'द ट्रांजिशन' को रीचार्ज करने के लिए एक 300एचपी का इंजिन भी लगाया गया है। इसकी रफ़्तार क़रीब 200 मेगाहर्ट्ज है और रेंज 500 मील तक है।

द ट्रांज़िशन के बाज़ार में साल 2016 में आने की उम्मीद है।

टेर्राफुजिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारा कार्ल डेट्रिच ने बीबीसी को बताया कि वे यातायात के निजी साधनों में बदलाव लाना चाहते हैं ताकि लोग कम से कम समय में अपनी मंज़िल पर पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed