{"_id":"59cc7990227d51714a8b45bc","slug":"sachin-tendulkar-gifted-bmw-730ld-to-virender-sehwag-know-its-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहवाग को गिफ्ट मिली BMW की ये कार, खुद हो जाती है पार्क, जानिए और भी खासियत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
सहवाग को गिफ्ट मिली BMW की ये कार, खुद हो जाती है पार्क, जानिए और भी खासियत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
सचिन ने सहवाग को BMW 7 सीरीज की लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की।
- फोटो : Twitter/Virender Sehwag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ सालों पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे हिट ओपनर जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की हुआ करती थी। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग को एक कार गिफ्ट की है। सचिन ने सहवाग को BMW 7 सीरीज की लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की।
पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
सहवाग ने भी इस BMW 730Ld के साथ तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की और सचिन को इसके लिए थैंक्यू कहा। हालांकि यहां हम ज्यादा बात ना करते हुए आपको इस कार की खासियत बताने जा रहे हैं।

कार के फीचर्स
BMW 730Ld
BMW 730Ld की कीमत 1.16 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज कंपनी की सबसे लग्जरी कार होती हैं। इसे CLAR मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। यह कार 0-100 km/h की स्पीड 6.2 सेकेंड में पकड़ लेती है। कार बिना किसी ड्राइवर के खुद ही पार्क होने की क्षमता रखती है। ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
इसमें 3-लीटर इनलाइन 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 261 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें गैस्चर कंट्रोल, रिमोट पार्क एसिस्ट, 3डी ग्राफिक्स इंटरफेस और भी कई फीचर्स दिए गए हैं। कार का डैशबोर्ड ड्राइव मोड के अनुसार रंग बदलता है।