फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Sachin Tendulkar Gifted BMW 730Ld to Virender Sehwag, Know Its Features

सहवाग को गिफ्ट मिली BMW की ये कार, खुद हो जाती है पार्क, जानिए और भी खासियत

Thu, 28 Sep 2017 09:55 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 28 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Gifted BMW 730Ld to Virender Sehwag, Know Its Features
सचिन ने सहवाग को BMW 7 सीरीज की लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की। - फोटो : Twitter/Virender Sehwag
कुछ सालों पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे हिट ओपनर जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की हुआ करती थी। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के सालों बाद भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग को एक कार गिफ्ट की है। सचिन ने सहवाग को BMW 7 सीरीज की लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की।
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
विज्ञापन


सहवाग ने भी इस BMW 730Ld के साथ तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की और सचिन को इसके लिए थैंक्यू कहा। हालांकि यहां हम ज्यादा बात ना करते हुए आपको इस कार की खासियत बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के फीचर्स

Sachin Tendulkar Gifted BMW 730Ld to Virender Sehwag, Know Its Features
BMW 730Ld
BMW 730Ld की कीमत 1.16 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज कंपनी की सबसे लग्जरी कार होती हैं। इसे CLAR मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। यह कार 0-100 km/h की स्पीड 6.2 सेकेंड में पकड़ लेती है। कार बिना किसी ड्राइवर के खुद ही पार्क होने की क्षमता रखती है। ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। 

इसमें 3-लीटर इनलाइन 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 261 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें गैस्चर कंट्रोल, रिमोट पार्क एसिस्ट, 3डी ग्राफिक्स इंटरफेस और भी कई फीचर्स दिए गए हैं। कार का डैशबोर्ड ड्राइव मोड के अनुसार रंग बदलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed