{"_id":"1ed46720e6bf1529bcc10f3db466f005","slug":"rolls-royce-introduced-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए तैयार है 5 करोड़ की रॉल्स रॉयस","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत के लिए तैयार है 5 करोड़ की रॉल्स रॉयस
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Aug 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
जल्दी ही भारत में रॉल्स रॉयज की एक और शाही सवारी लॉन्च होने वाली है। पांच करोड़ की कीमत वाली रॉल्स रॉयस द व्रेथ जल्द ही भारत में फर्राटा भरेगी।
अपनी लक्जीरियस कारों के लिए मशहूर रॉल्स रॉयस अमीरों की इस सवारी को भारत में उतारेगी। इसकी 5 करोड़ कीमत इसका सबसे बड़ा आकर्षण हैं।
अगर इसके इंजन तकनीक की बात की जाए तो इस महंगी कार में 6.6 लीटर ट्विन टर्बो वी12 इंजन लगा है। जो 624बीएचपी के साथ 800एनएम की ताकत देता है।
अगर स्पीड के आधार पर इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जाए तो ये मात्र 4.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ये चार पहियो वाली एक गजब की मशीन है। जो ताकतवर होने के साथ साथ खूबसूरती का जीता जागता नमूना है।
विज्ञापन
भारत में ये कार सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) तौर पर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शाही कार इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है।
फिलहाल इसको देख ये कहा जा सकता है कि अमीरों की इस शाही सवारी के लिए बनी इस कार को आम लोग देखकर ही आहें भर सकते हैं।