रेनो ने पेश की मिड लेवल सेडान 'स्केला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिनॉल्ट इंडिया ने शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित कार 'स्केला' को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। यह कंपनी की भारत में मिड लेवल सेडान कार है। नई कार के बेस मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। स्केला को निसान और रेनो ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। लुक में स्केला निसान की सन्नी से ज्यादा दमदार है। रिनॉल्ट ने लोगों को स्केला की लांचिंग सेरेमनी को इंटरनेट के जरिये लाइव देखने की भी सुविधा प्रदान की थी।
अफवाहों के मुताबिक स्केला के दाम निसान की सन्नी से ज्यादा है। स्केला के कुल चार मॉडल बाजार में लांच किए गए हैं, जिसमें से दो पेट्रोल और 2 डीजल है। दोनों ही मॉडल क्षमता 1500 सीसी है। पेट्रोल के वर्जन RxE का दाम 6.99 लाख और RxL का दाम 7.85 रुपये रखा गया है। वहीं, डीजल वर्जन RxL का दाम 8.69 लाख और RxZ की कीमत 9.57 लाख रुपये हैं।
कंपनी का दावा है कि स्केला का डीजल मॉडल 21.64 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल मॉडल 16.95 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। स्केला के सस्पेंशन को भारतीय सड़कों के हिसाब से तैयार किया गया है, यह ड्राइवर के लिए काफी आरामदायक होगा। रेनो स्केला निसान की सन्नी से कई मायनों में अलग है, इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर सन्नी से अलग है। स्केला का फ्रंट भी देखने में दमदार है।
रिनॉल्ट के लोगो को फ्रंट पर मिडल में जगह दी गई है। डस्टर की सफलता के बाद कंपनी को स्केला से काफी उम्मीद है। कंपनी इससे पहले भारतीय बाजार में अपनी छोटी कार पल्स, प्रीमियम सेडान फ्लूएंस और एसयूवी कोलियोस व डस्टर उतार चुकी है। कंपनी का मौजूदा साल में 30 से 35 हजार कारों की बिक्री का अनुमान है।