रेनॉ ने दिखाई नई डस्टर 4डब्ल्यूडी, आगे महीने होगी लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनॉ इंडिया ने अपनी नई डस्टर 4डब्ल्यूडी (4 व्हील ड्राइव) कार मीडिया में प्रदर्शित करना शुरू कर दी है। कंपनी इस कार को आगे महीन भारतीय बाजार में उतारे वाली है।
ऑटो कार इंडिया के मुताबिक ये एडब्ल्यूडी (ऑल व्हील ड्राइव) वर्जन काफी हद तक पुरानी डस्टर से मिलता-जुलता ही है। नई एडब्ल्यूडी डस्टर दो ट्रिम मौजूद होगी, जिसमें एक सभी सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगी जबकि दूसरी कार में कुछ कम फीचर्स होंगे।
4डब्ल्यूडी डस्टर की कीमत पिछली डस्टर के मुकाबले अधिक होगी।
भारत में अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार
4डब्ल्यूडी डस्टर भारत में अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जो ऑल व्हील ड्राइव पर दौड़ती है। इससे प्रतिद्वंद्वी कारों ईकोस्पोर्ट और टेरोनो को कड़ी चुनौती मिलेगी।
इसके अलावा नई डस्टर 4डब्ल्यूडी महिंद्रा स्कॉर्पियो 4x4 और टाटा सफारी स्ट्रोम 4x4 (ये कार हाल ही में फेस्लिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च की गई हैं) को मुकाबला देगी।
डस्टर 4डब्ल्यूडी 1.5 K9K डीजल इंजन पर काम करती है इसका माइलेज 19.72 किमी प्रति लीटर है।