2015 में मिलेगी सात सीटों वाली रेनॉ लॉजी, पहली तस्वीर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की कार कंपनी रेनॉ ने आखिरकार अपनी सात सीटों वाली कार की लॉन्च का खुलासा कर दिया है। कंपनी अगले साल भारत में अपनी सात सीटों वाली एमपीवी कार लॉजी (lodgy) पेश करेगी।
कंपनी ने पहली बार कार की आधिकारिक तस्वीर जारी की है। कंपनी काफी समय ही भारत में रेनॉ लॉजी की गुपचुप टेस्टिंग कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी लॉजी का नया मॉडल 2015 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि अभी कार की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, रेनॉ लॉजी की कीमत 8 लाख रुपए हो सकती है। भारतीय बाजार में इसकी सीधी टक्कर इस सेगमेंट में होंडा की मोबिलियो और मारुति-सुजूकी की एर्टिगा और टोयोटा की इनोवा से होगी।
एक नजर लॉजी पर
रेनॉ लॉजी को डस्टर के प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा और काफी हद तक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी।
रेनॉ लॉजी में कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकी से लैस डैशबोर्ड इस्तेमाल किया है। यही डैशबोर्ड नई रेनॉ डस्टर में भी देखने को मिलेगा जिसको कंपनी सिंतबर में लॉन्च करने वाली है। ये डैशबोर्ड मौजूदा डस्टर के डैशबोर्ड से थोड़ा अलग है। जिसको पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है।
रेनॉ लॉजी के इंजन की बात करें तो इसमें डस्टर का पावर इंजन के9के टर्बो डीजल इंजन और 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है। भारत में रेनॉ डस्टर के9के टर्बो डीजल इंजन 85पीएस (84बीएचपी) और 110पीएस (108बीएचपी) फार्म में मौजूद है।