{"_id":"59db53a04f1c1ba7678b4cf2","slug":"renault-discontinued-pulse-scala-fluence-and-koleos-cars-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री, ये है वजह","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री, ये है वजह
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 09 Oct 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Renault Pulse, Renault Scala
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपनी 4 पॉपुलर कारों को बंद कर दिया है। रेनो इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह घोषणा की। बंद की गई कारों में रेनो Pulse, Scala, Fluence और Koleos जैसी कारें शामिल है। कंपनी का कहना है कि ऐसा इन कारों की कम सेल के चलते किया गया है। इसके बाद अब भारत में कंपनी की सिर्फ तीन कारें- क्विड, डस्टर और लॉजी रह जाती है। इनके अलावा इसी महीने कंपनी की नई कार Captur भी लॉन्च होने जा रही है। ऐसे में अब कंपनी कम बिक्री वाली कारों को बंद करने के बाद नए पोर्टफोलियो पर ध्यान देगी।
रेनो इंडिया के एमडी व सीईओ सुमित साहनी ने कहा, "रेनो ने छह साल पहले भारत में अपने ऑपरेशन की शुरुआत की थी। अब कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन कारें क्विड, डस्टर और लॉजी हैं। इन्हें धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। हम हर साल एक कार इसमें बढ़ाते चले जाएंगे। "
पढ़ें: जानिए क्या होता है Ex-Showroom प्राइस, On-Road प्राइस में आते हैं कौन-कौन से चार्ज
विज्ञापन
छह साल के भीतर रेनो भारत की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। एक लाख यूनिट प्रति वर्ष के साथ इसका मार्केट शेयर करीब 4 फीसदी है। रेनो क्विड स्मॉल कार सेग्मेंट में आती है और कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। जबकि डस्टर एसयूवी और लॉजी एमपीवी सेग्मेंट में आती है।