{"_id":"e90ff52a4e5b91bbddb57e265f1562cb","slug":"renault-coming-soon-with-maruti-alto-rival-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति अल्टो 800 के मुकाबले रेनॉ की छोटी कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मारुति अल्टो 800 के मुकाबले रेनॉ की छोटी कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Nov 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
रेनॉ इंडिया भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी है। हांलाकि भारत में अब तक रेनॉ की सबसे सफल कार एक ही है, रेनॉ डस्टर।
विज्ञापन
कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब सस्ती हैचबैक कार लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी इस कार को मारुति अल्टो 800 के मुकाबले उतारे वाली है।
इस कार की टेस्टिंग का काम शुरू हो चुकी है, कंपनी ने इसको एक्सबीए कोडनेम दिया है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक इसका डिजाइन काफी हद तक कॉम्पेक्ट हैचबैक जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेनॉ हैचबैक कार की लंबाई 3.4 मीटर होगी जिसमें नेक्स्ट जेन 800सीसी पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसका ऑटोमैटिक वर्जन उतार सकती है।
Photo: Motor Vikatan