फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Renault Captur will Officially debut on September 21

21 सितंबर को पेश होगी Renault Captur, अगले दिन से शुरू हो जाएगी बुकिंग

Tue, 19 Sep 2017 04:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 19 Sep 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Renault Captur will Officially debut on September 21
Renault Captur
रेनो कैप्चर के बार में भारतीय बाजार में लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह क्रॉसओवर कार भारत में 21 सितंबर को पेश होने जा रही है। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर से ही कार की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग डेट का खुलासा तो नहीं किया हैं, हालांकि माना जा रहा है कि इसे इसी साल दिवाली से पहले अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद
विज्ञापन


लॉन्चिंग के बाद इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, हाल ही में आई जीप कंपास और महिंद्रा  XUV500 से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगे कार के फीचर्स

Renault Captur will Officially debut on September 21
Renault Captur - फोटो : Renault
इंजन की बात करें तो रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। 

नई रेनो कैप्चर को डस्टर के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। हालांकि दिखने में यह यूरोपियन कैप्चर जैसी होगी। हालांकि यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। कैप्चर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed