फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   range rover car and Triumph Daytona launched

इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे

Fri, 07 Feb 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 07 Feb 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
range rover car and Triumph Daytona launched

ऑटो एक्सपो 2014 में दो कीमती नगीने हर किसी को अपनी ओर खींच रहे हैं। साढ़े तीन करोड़ की कार और 20 लाख की बाइक ऑटो एक्सपो का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।

विज्ञापन


कार को रेंजरोवर ने उतारा है, जबकि ट्रम्फ कंपनी ने बाइक उतारी है। रेंजरोवर की एक्सक्लूसिव एसयूवी में लॉन्ग व्हील आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
विज्ञापन




कंपनी की इस कार का दाम चौंकाने वाला है। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत दो करोड़ से शुरू होकर साढ़े तीन करोड़ रुपये तक है। इसकी खासियत है कि ये मात्र चार सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


auto expo 2014

















लॉन्ग व्हील में 503 हॉर्सपावर का इंजन लगा है, जबकि इंजन की क्षमता 5.0 लीटर है। कंपनी का दावा है कि एसयूवी कैटेगरी में लांग व्हील अपने आप में सबसे अलग है। वहीं, महंगी बाइक में राकेट थ्री का जवाब नहीं।

ट्रम्फ कंपनी ने हार्ले डेविडसन को पीछे छोड़ते हुए 2294 सीसी इंजन वाली बाइक लॉन्च की है। इसके फ्यूल टैंक में 24 लीटर पेट्रोल एक बार में भरा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि अभी तक बाजार में इससे ज्यादा शक्तिशाली इंजन किसी भी बाइक में नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed