फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Prices of luxury cars like Jaguar, BMW, Mercedes drop by Rs 10-30 lakh

10-30 लाख रुपए सस्ती हुईं कारें, भारत में हो रही हैं तैयार

Wed, 11 Jun 2014 12:13 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Prices of luxury cars like Jaguar, BMW, Mercedes drop by Rs 10-30 lakh

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक लग्जरी कारों की कीमत अब कम होती जा रही है। कई कार कंपनियों ने हाल में लग्जरी गाड़ियों को भारत में ही असेंबल करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


वे भारत से इंजन और कार के दूसरे जरूरी पार्ट्स तैयार कर रही हैं। पिछले एक-दो महीन में लग्जरी कारों की कीमत में 10 लाख से 30 लाख रुपए तक की कमी आई है।

विज्ञापन

जगुआर एक्सजे

Prices of luxury cars like Jaguar, BMW, Mercedes drop by Rs 10-30 lakh

टाटा के मालिकाना हक वाली जगुआर की कार एक्सजे सेडान की कीमत 25 लाख कम हो चुकी है, जिसके चलते इस कार की कीमत 91 लाख रह गई है।

पुणे प्लांट में असेंबलिंग और एक ही प्लेटफॉर्म पर एक से ज्यादा गाड़ियां बनाने के चलते जगुआर दाम कम कर पाई है। विदेश से बनी-बनाई गाड़ी इंपोर्ट करने पर 100 फीसदी और उससे अधिक कर चुकाना होता है। वहीं स्थानीय असेंबल्ड कार पर सिर्फ 30 फीसदी ही कर देना होता है।

मर्सिडीज एस क्लास

Prices of luxury cars like Jaguar, BMW, Mercedes drop by Rs 10-30 lakh

मर्सिडीज एस क्लास 500 भारतीय बाजार 1.35 करोड़ (एक्स-शोरूम पुणे) में मिल रही है, जो पहले से 30 लाख रुपए सस्ती है।

मर्सिडीज एस क्लास 500 के अलावा जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने अब अपनी सबसे लग्जरी कार एस-क्लास का भारत में उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी पुणे के चाकन स्थित प्लांट से एस-क्लॉस बॉडी का पहली बार उत्पादन कर रही है।

कंपनी ने डीजल वेरिएंट में एस-क्लास 350 सीडीआई को लांच किया है, जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पुणे) रखी गई है।

कंपनी चाकन स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है, जो साल 2014 के अंत तक मौजूदा 10,000 कारों से बढ़कर 20,000 तक हो जाएगी।

विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू एक्स5

Prices of luxury cars like Jaguar, BMW, Mercedes drop by Rs 10-30 lakh

एसयूवी थर्ड जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स5 को भारत में 70.90 लाख में लॉन्च किया गया था, इसका नया मॉडल करीब 10 लाख रुपए सस्ता पड़ रहा है।

बीएमडब्‍ल्यू एक्स5 को भारत में ही असेंबल किया गया है। बीएमडब्ल्यू एक्स5 का कार के पुराने वर्जन को देश में आयात किया जाता था।

नई एक्स5 मौजूदा वर्जन से ज्यादा हल्की और बड़ी है। कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर का इस्तेमाल किया गया है जो 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 6.9 सेकेंड में पकड़कर सकती है। कार की टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

बीएमडब्‍ल्यू एक्स5 3.0 लीटर 6 सिलेंडर ट्विन टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 262पीएस का पावर और 560एनएम का टार्क देने में समक्ष है। एक्स5 में ड्राइव डायनैमिक कंट्रोल स्विच का इस्तेमाल किया गया है जिससे ड्राइवर को सुविधाजनक ड्राइविंग करने का आनंद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed