{"_id":"8a4ca8bc-a9ae-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"price-of-luxury-cars-may-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारों की कीमतों में हो सकती है कटौती","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लग्जरी कारों की कीमतों में हो सकती है कटौती
cardekho.com
Updated Sat, 20 Apr 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
यदि भारत सरकार ने अपनी योजना को अमली जामा पहनाया तो लग्जरी कारों की कीमत में कटौती होने वाली है। इसके साथ ही यह पहले से ज्यादा लोगों के बजट में आ जाएंगी।
विज्ञापन
ऐसी चर्चा है कि भारत सरकार आयातित कारों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर विचार कर रही है। यूरोपीय यूनियन की मांग पर सरकार ऐसा करने का विचार कर रही है।
यदि यूरोपीय यूनियन की मांग पर सहमति बनी तो इसका सीधा असर टैक्स पर पड़ेगा। टैक्स कम करने के फैसले का विरोध सियाम के साथ ही जापानी और साउथ कोरियाई कार कंपनियां कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सरकार कस्टम ड्यूटी को 30 फीसदी तक कम करने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यदि लग्जरी कारों की कीमतों में कमी आई तो इसका सीधा असर जापानी और कोरियाई कार निर्माता कंपनियों की बिक्री पर पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन