{"_id":"5fb0425e-e0cb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"power-window-switch-of-42-672-honda-city-car-would-be-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी कार रखने वालों के लिए जरूरी है ये खबर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा सिटी कार रखने वालों के लिए जरूरी है ये खबर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 29 Jun 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) दूसरी पीढ़ी की 42672 होंडा सिटी कारों को वापस मंगाएगी। इन कारों का निर्माण 2007 और 2008 में हुआ था।
विज्ञापन
होंडा इन कारों में पॉवर विंडो स्विच बदलने के लिए इन्हें वापस मंगा रही है। इसके लिए कंपनी कोई पैसा भी नहीं लेगी।
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एहतियाती कदमों के तहत कंपनी दूसरी पीढ़ी की 42672 होंडा सिटी कारों के पॉवर विंडो स्विच को बदलेगी।
एचसीआईएल के अनुसार, यह कदम चालक की साइड वाली खिड़की से पानी या अन्य कोई लिक्विड पदार्थ के आने से गड़बड़ी को देखते हुए उठाया जा रहा है।
हालांकि कंपनी को अभी देश में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। बस एहतियातन यह कदम उठाया जा रहा है। कंपनी इसके लिए कार उपभोक्ताओं से कोई पैसा नहीं लेगी और इसके लिए कार मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी का कहना है कि भारत में बेची जा रही तीसरी पीढ़ी की होंडा सिटी कार में ऐसा नहीं है और इसमें कोई पुर्जा बदलने की जरूरत नहीं है।