फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Porsche India Launched Porsche 911 GT3 at Rupees 2.31 Crore

2.31 करोड़ रुपए की Porsche 911 GT3 भारत में लॉन्च, हवा की रफ्तार से करती है बात

Tue, 10 Oct 2017 01:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 10 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Porsche India Launched Porsche 911 GT3 at Rupees 2.31 Crore
पोर्श 911 जीटी3 में 4 लीटर, 6-सिलिंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है। - फोटो : Porsche
जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी Porsche ने भारत में अपनी 911 सीरीज को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने नई 911 GT3 स्पोर्ट्स कार भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 2.31 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी है। यह कंपनी की सबसे दमदार 911 सीरीज की कार है। पोर्शे ने साल की शुरुआत में ही कार के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी थी। पहली बार यह कार 2017 जेनेवा मोटर शो में पेश की गई थी। यह लग्जरी होने के साथ परफॉर्मेंस में भी शानदार है। 
विज्ञापन

320km/h है कार की अधिकतम स्पीड 

Porsche India Launched Porsche 911 GT3 at Rupees 2.31 Crore
पहली बार यह कार 2017 जेनेवा मोटर शो में पेश की गई थी। - फोटो : Porsche
पोर्श 911 जीटी3 में 4 लीटर, 6-सिलिंडर बॉक्सर इंजन दिया गया है। यह 493 बीएचपी की पावर और 540 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। कार का ऑटोमैटिक वैरिएंट 0-100 km/h की स्पीड मात्र 3.4 सेकेंड में पकड़ लेता है। इसकी अधितकम स्पीड 318 किमी/घंटा की है। वहीं, मैनुअल वैरिएंट 0-100 km/h की स्पीड पकड़ने में 0.5 सेकेंड ज्यादा लगती है। इसकी अधिकतम स्पीड 320km/h की है। वर्तमान मॉडल के मुकाबले नए मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। 

पढ़ें: जानिए क्या होता है Ex-Showroom प्राइस, On-Road प्राइस में आते हैं कौन-कौन से चार्ज

एक्सटीरियर की बात करें तो कार में बड़े व्हील, एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ स्मोक्ड हेडलैंप दिए गए हैं। कार की सबसे बड़ी हाईलाइट में दिया गया रियर विंग है, जो कार को तेज रफ्तार में दौड़ते समय बैलेंस करने में सहायता करता है। एंटीरियर के लिहाज से इसमें एप्पल कार प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Bose साउंड सिस्टम वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed