फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   offers in indian car market

कार बाजार में जान डालने को ऑफर्स की भरमार

Sat, 09 Mar 2013 11:20 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
offers in indian car market

बाजार की सुस्त चाल, घटती मांग और बढ़ती उत्पादन लागत से देश का कार बाजार बेहाल है। बजट में राहत की उम्मीद लगाए कार निर्माताओं को झटके पर झटके सहने पड़ रहे हैं। बजट में कोई खास राहत मिली नहीं। हाल ही में आए बिक्री के आंकड़े ने कार निर्माता कंपनियों के माथे पर पसीने ला दिए।

विज्ञापन


अप्रैल से जनवरी के कार बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो कारों की बिक्री में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी में भी कार बाजार का रुख नकारात्मक ही रहा है। ऐसे में वित्त वर्ष के अंत तक कारों की बिक्री में 2-3 फीसदी की कमी रहने का अंदेशा बना हुआ है। बाजार के जानकारों का भी यह मानना है कि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले बिक्री 2-3 फीसदी कम ही रहेगी। इससे पहले वित्त वर्ष 2002-03 में कारों की बिक्री में 2.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


बाजार में मंदी से परेशान ऑटो कंपनियों को अब ऑफर के जरिए बिक्री बढ़ने का भरोसा है। टाटा मोटर्स, निसान, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियां अपने बंपर ऑफरों के जरिए लोगों को शोरूम में लाने में जुटी हुई हैं। अब तक एक के साथ एक फ्री का ऑफर कपड़ों, जूतों और कॉस्मेटिक्स उत्पादों पर सुना और देखा होगा लेकिन अब ऐसे ही ऑफर कारों पर भी आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में कार कंपनियों की बिक्री
मारुति सुजुकी (घरेलू बिक्री)
97.95 हजार - 2013 में
1.07 लाख - 2012 में

टाटा मोटर्स (घरेलू बिक्री)
58.00 हजार- 2013
86.72 हजार - 2012

हुंडइ मोटर्स (घरेलू बिक्री)
34.00 हजार- 2013
36.80 हजार - 2012

लुभावने ऑफर्स का सहारा
स्कोडा - एक कार पर एक कार फ्री
गुजरात में स्कोडा के एक ऑटो डीलर ने एक कार की खरीद पर एक कार फ्री का ऑफर निकाला था। यह स्कीम एक रेपिड सेडान की खरीद पर दी गई थी। ऑफर के मुताबिक रेपिड की खरीद पर एक फाबिया कार मुफ्त दी जा रही थी।

टाटा - बड़ी छूट और बॉयबैक स्कीम
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने हैचबैक और सेडान कारों की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की कमी की है। नैनो को क्रेडिट कार्ड से ब्याज रहित ईएमआइ में खरीदने का ऑफर और सेडान मांजा पर बायबैक ऑफर दिया है। इसके तहत आज कार खरीदिये और तीन साल बाद 60 फीसदी पर कंपनी आप से कार बायबैक कर लेगी।

फॉक्सवेगन - एक रुपये में सेडान ऑफर
फॉक्सवेगन ने बाजार बढ़ाने के लिए नई स्कीम लागू की है। इसके तहत किसी भी पुरानी कार के बदले में आपको नई वेंटो सेडान कार दी जाएगी। पुरानी कार के साथ आपको एक रुपया देना होगा। कंपनी ने 36 किश्तों में पैसा देने की सहूलियत अपने ग्राहकों को दी है।


होंडा - 10 से 15 हजार की छूट
होंडा अपने हैचबैक मॉडल ब्रिओ पर 10 हजार और सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल सिटी पर 15 हजार की छूट दे रही है। इसी तरह निसान, टोयोटा और हुंडइ ने भी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह की स्कीमों का सहारा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed