{"_id":"573460554f1c1b374191a253","slug":"now-name-the-special-edition-of-maruti-swift","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या होगा मारुति स्विफ्ट के स्पेशल एडिशन का नाम?","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
क्या होगा मारुति स्विफ्ट के स्पेशल एडिशन का नाम?
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 04:22 PM IST
सार
- मारुति, स्पेशल एडिशन स्विफ्ट को स्टाइलिश, तेज-तर्रार और स्पोर्टी कार के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।
- स्पेशल एडिशन स्विफ्ट में कॉस्मैटिक अपडेट के अलावा कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले थर्ड जनरेशन मॉडल और फिर ऑटोमैटिक वेरिएंट के बाद मारुति स्विफ्ट का एक और वेरिएंट चर्चा में है। यह है इसका स्पेशल एडिशन, जिसे कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है। स्पेशल एडिशन को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू किया है। कैंपेन का नाम है #namethenextswift। इसमें लोगों से कार के नाम का सुझाव मांगा गया है। सुझाव देने वालों के लिए इनाम भी रखा गया है।
विज्ञापन
मारुति, स्पेशल एडिशन स्विफ्ट को स्टाइलिश, तेज-तर्रार और स्पोर्टी कार के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है। अभी तक इस एडिशन की तस्वीरें या झलक सामने नहीं आई है। ऐसे में अनुमान लगा सकते हैं कि स्पेशल एडिशन स्विफ्ट में कॉस्मैटिक अपडेट के अलावा कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। क्योंकि थर्ड जनरेशन स्विफ्ट टेस्टिंग में है और हो सकता है कि इसे नए इंजन के साथ उतारा जाए।
विज्ञापन
रेडी गो की 6 अहम बातें, कीमत 2.5 लाख रुपये
विज्ञापन
हैचबैक सेगमेंट में मुकाबला कड़ा हो गया है। यहां टाटा और महिंद्रा ने भी कदम रख दिए हैं। ऐसे में स्विफ्ट के लिए मुकाबला पहले से मुश्किल हो गया है।
स्विफ्ट को मुकाबले में बेहतर बनाने के लिए कंपनी इसे लगातार अपडेट करती आई है। इस हैचबैक का डीजल वर्जन साल के अंत तक ऑटोमैटिक अवतार में आना है जो निश्चित तौर पर मारुति के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।