मांग पर नहीं पड़ेगा ब्याज दरों में कटौती का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती को ऑटो सेक्टर से जुड़े लोगों ने कम बताया है। ऑटो उद्योग का कहना है कि इससे मांग पर बहुत अधिक सकारात्मक असर देखने को नहीं मिलेगा। ऑटो सेक्टर ने लेकिन इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। ब्याज दरों में की गई कमी मंदी के दौर से गुजर रहे ऑटो सेक्टर में जान नहीं फूंक पाएगी।
आरबीआइ द्वारा ब्याज दरों में कमी पर सियाम के प्रेसिडेंट एस. सांडिल्य का कहना है कि निश्चित रूप से दरों में कमी एक अच्छी पहल है और इसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने इस कमी को बहुत ही कम बताया है। फिर भी ब्याज दरें घटने से उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा।
कार निर्माता मारुति सुजुकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) मयंक पारीख का कहना है कि रिजर्व बैंक का फैसला एक अच्छी पहल है, बाजार को इससे मजबूती मिलेगी लेकिन यह अभी कम है। इसका ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ने की संभावना है।