फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   nissan to launch 10 new models in india

निसान भारतीय बाजार में लांच करेगी 10 नए मॉडल

Fri, 05 Oct 2012 03:00 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:00 PM IST
विज्ञापन
nissan to launch 10 new models in india

जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी निसान मोटर्स भारतीय बाजार में साल 2016 तक अपने डटसन ब्रांड समेत करीब 10 नए मॉडल लांच करेगी। यह जानकारी कंपनी ने एमपीवी इवालिया की लांचिंग के मौके पर दिल्ली में दी। कंपनी का लक्ष्य कम बजट वाली डटसन को 2014 तक घरेलू बाजार में लांच करने का है।

विज्ञापन


निसान वित्तीय वर्ष 2015-2016 तक दुनियाभर में करीब 51 नए मॉडल लांच करने की तैयारी में है। भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (अफ्रीका, मध्य एशिया व भारत) तोरु हासेगावा ने बताया कि हम अपनी ग्लोबल निसान पावर प्लान योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2016 तक भारतीय बाजार में 10 नए मॉडल लांच करेंगे। हर साल लगभग दो मॉडल लांच किए जाएंगे।
विज्ञापन


हासेगावा ने बताया कि कंपनी के लिए भारतीय बाजार अहम होगा। उन्होंने बताया कि तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाएं हमारे ग्लोबल लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होंगी। भारतीय बाजार हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। निसान भारतीय बाजार में पूरे सेग्मेंट तक अपनी पहुंच बनाने पर विचार कर रहा है, लेकिन उसका विशेष ध्यान कीमतों को लेकर संवेदनशील सेगमेंट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed