फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Nissan Introduces Updated Micra In India

दिवाली से पहले ही निसान ने माइक्रा और माइक्रा एक्टिव को दिया नया कलर

Wed, 07 Sep 2016 11:19 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Nissan Introduces Updated Micra In India

त्योहारी सीजन करीब है, ऐसे में सभी कार कंपनियां नई कारों की लॉन्चिंग और मौजूदा कारों को अपेडट करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में निसान ने भी माइक्रा और माइक्रा एक्टिव को नए 'सनशाइन ऑरेंज' कलर ऑप्शन और कुछ नए अपडेट के साथ पेश किया है।

विज्ञापन


सनशाइन ऑरेंज के अलावा निसान माइक्रा 5 अन्य रंगों में भी उपलब्ध है जिसमें ब्रिक रेड, टरक्वाइज ब्लू, ब्लेड सिल्वर, ओनिक्स ब्लैक, नाइटशेड-स्टॉर्म व्हाइट शामिल है।
विज्ञापन


माइक्रा में ब्लैक फिनिश सेंटर कंसोल, ब्लैक डोर ट्रिम और ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। माइक्रा एक्टिव में ब्लैक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लैक सीट फैब्रिक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने कहा, 'सनशाइन ऑरेंज कलर ऑप्शन में ये कार ग्राहकों को पसंद आएगी। कार के इंटीरियर को यूरोपियन स्टाइल में ऑल-ब्लैक रखा गया है। इन सारे नए ऑप्शन के लिए कीमत में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि ये पैकेज भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा।'

पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज

Nissan Introduces Updated Micra In India

कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल माइक्रा में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है जो 77 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वर्जन सिर्फ सीवीटी ऑटोगियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 

कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 19.34 किलोमीटर प्रति लीटर का है। डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है जो 64 पीएस की पावर देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है और यह 23.08 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

माइक्रा एक्टिव में भी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है हालांकि इसकी पावर 68 पीएस और टॉर्क 104 एनएम का है। इस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed