फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Nissan introduces new 2014 Nissan Pulsar

छोटी कार सेगमेंट में निसान ने उतारी अपनी पल्सर कार

Tue, 27 May 2014 08:14 AM IST
Updated Tue, 27 May 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Nissan introduces new 2014 Nissan Pulsar

पल्सर का नाम सुनते ही जेहन में बाइक का ख्याल आता है। लेकिन कार की दुनिया में भी पल्सर मौजूद है। निसान ने अपनी नई हैचबैक पल्सर कार को उतारा है।

विज्ञापन


निसान की पहली पल्सर 1978 में लॉन्च की गई थी। निसान की नई हैचबैक पल्सर यूरोपियन बाजार के लिए है जिसे बार्सिलोना में डिजाइन किया गया है। यह पांच दरवाजों वाली एक प्रीमियम हैचबैक कार है।

विज्ञापन

शानदार लुक और डिजाइन

Nissan introduces new 2014 Nissan Pulsar

निसान पल्सर की कुल लंबी 4385मिमी है और इसका व्हीलबेस 2700मिमी का है। निसान का दावा है कि इस कार में बैठने के लिए काफी स्पेस दिया गया है। कंपनी की मानें तो इसमें लेग, शोल्डर और घुटनों के लिए बेस्ट इन क्लास जगह होगी।

पल्सर हैचबैक निसान की काशकाय और एक्स-ट्रेल के बीच स्थ‍ित होगी। इसमें निसान की वी-शेप ग्रिल और लोगो को बीच से लिया है। इसकी हेडलाइट काशकाय की एलईडी लाइट्स की तरह है।

पावर और इंजन

Nissan introduces new 2014 Nissan Pulsar

निसान ने पल्सर हैचबैक कार में 1.2 लीटर का डीआईजी-टी पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 115 पीएस पावर देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर के डीसीआई डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है। जो 260 एनएम का टॉर्क और 110 पीएस की ताकत देगा। निसान पल्सर  6 स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ काम करती है।

इसके अलावा इसके इंटीरियर की बात करें तो निसान की अन्य कारों की तरह इसमें भी डुअल टोन कलर दिया गया है। साथ ही इसमें निसान कनेक्ट फीचर्स के लिए 5.8 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed