फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   nissan evalia launches 25 september

निसान इवालिया 25 सितंबर को लांच

Fri, 05 Oct 2012 03:15 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:15 PM IST
विज्ञापन
nissan evalia launches 25 september

निसान की बहुप्रतीक्षित एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) इवालिया 25 सितंबर को बाजार में लांच होगी। इससे पहले इसके भारतीय बाजार में अगस्त में लांच होने की अटकलें थी। निसान ने इस कार में बेहतरीन तकनीकी के साथ-साथ शानदार फीचर्स को शामिल किया है। निसान ने इवालिया को फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रिनॉल्ट के साथ मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन


इवालिया में सात लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बेहतर स्पेस और लेटेस्ट तकनीक से लैस इवालिया भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धूम मचा सकती है। इस कार में मारुति की ओमनी वैन की तरह शटर वाला दरवाजा इस्तेमाल किया गया है। इवालिया का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी मजेदार है, जिससे इसमें लंबे सफर में कम थकान होगी।
विज्ञापन


इवालिया को NV 200 के नाम से भी जाना जाता है। कार निर्माताओं को उम्मीद है कि NV 200 अन्य एमपीवी और एमयूवी सेग्मेंट की कारों पर भारी पड़ेगी। इवालिया में 1.5 लीटर डीसीआइ डीजल इंजन है, जो कि निसान की सन्नी, माइक्रा, फ्लूएंस और रिनॉल्ट की अन्य कारों से ज्यादा दमदार है। इसके इंजन की 3750 RPM पर 85 BHP की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवालिया 2000 RPM पर 200 NM टॉर्क प्रोड्यूज करने में सक्षम है। निसान की इस कार को देश के सामने इसी साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed