फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   new chevrolet captiva is more powerful than previous model captiva

पुरानी कैप्टिवा से दमदार है नई कैप्टिवा

Fri, 05 Oct 2012 03:06 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:06 PM IST
विज्ञापन
new chevrolet captiva is more powerful than previous model captiva

कार प्रेमियों में जनरल मोटर्स (जीएम) की दो कारों शेवरले क्रूज सेडान और शेवरले कैप्टिवा एसयूवी को खूब पसंद किया जाता है। अब जीएम ने बाजार में एसयूवी कैप्टिवा का नया वर्जन लांच किया है। कैप्टिवा की टेस्ट ड्राइव काफी समय बाद की, कुल मिलाकर इसे कैप्टिवा के पुराने मॉडल से बेहतर तैयार किया गया है।

विज्ञापन


नई कैप्टिवा में तकनीकी और बॉडी दोनों स्तर पर ही बदलाव किया गया है। यह जानने के लिए कि जीएम ने नई कैप्टिवा में क्या बदलाव किया गया हैं, हमने इसकी टेस्ट ड्राइव ली। एसयूवी शेवरले कैप्टिवा को भारतीय बाजार में पहली बार साल 2008 में लांच किया गया था, तभी से इसकी गिनती एसयूवी सेग्मेंट की बेहतर कारों में होती है।
विज्ञापन


एक्सटीरियर
नई कैप्टिवा के एक्सटीरियर में पहले से बदलाव किया गया है, अब यह देखने में पहले से ज्यादा आकर्षक लग रही है। पहले से बड़ी हैडलाइट और पीछे से ज्यादा चौड़ी इसके लुक में जान डाल रहे हैं। ग्रिल को भी कैप्टिवा के पुराने मॉडल से ज्यादा चौड़ा और लंबा बनाया गया है। फ्रंट बंपर भी बड़ा है और फॉग लैंप को बंपर पर पहले से और नीचे लगाया गया है। इन सभी बदलावों के बाद कैप्टिवा पहले से दमदार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठा हुआ बोनट
बंपर के निचले हिस्से में एल्युमिनियम की पतली प्लेट लगाई गई है। बोनट पहले से ज्यादा उठा हुआ है। बड़े साइज की बैक लाइट और बड़े बंपर के साथ बड़ी ग्रिल इसके लुक में चार चांद लगा देते है। साइड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, पहले की ही तरह नीचे की तरफ और दरवाजों पर ब्लैक कलर की प्लास्टिक लगी हुई है। बड़े और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल विंग मिरर लगाए गए है।

डोर हैंडल में बदलाव
बैक साइड की खिड़की में नीचे की तरफ काला बॉर्डर लगाया गया है। डोर हैंडल देखने में पहले से अच्छा लग रहा है। पुरानी कैप्टिवा की ही तरह नई कैप्टिवा में हैनकॉक डायना के 6 स्पोक एलॉय व्हील वाले टायर हैं। हाल ही में जनरल मोटर्स की कई कारों में हैनकॉक डायना ब्रांड के टायर इस्तेमाल किए गए है। कोरिया की हैनकॉक दुनिया की 8वें नंबर की टायर निर्माता कंपनी है।

कैप्टिवा का इंटीरियर
नई कैप्टिवा के इंटीरियर में भी जीएम ने बदलाव किया हैं। लैदर का इस्तेमाल पहले से ज्यादा किया गया है। डेशबोर्ड सॉफ्ट काली प्लास्टिक का है। फ्यूल और स्पीड मीटर को पहले से आकार में बड़ा बनाया गया है, इसमें लगी लाल रंग बड़ी सुई देखने में अच्छी लग रही है। लैदर कवर्ड 4 स्पोक वाले स्टीयरिंग में कई फीचर दिए गए हैं। नई कैप्टिवा के स्टीयरिंग को मैनुअली भी एडजस्ट किया जा सकता है।

डैशबोर्ड में एलईडी डिस्पले
सेंटर डैशबोर्ड में एलईडी डिस्पले है, जिस पर बाहर का तापमान भी दिखाई देता है। इसमें डिजीटल कंपास भी दिया गया है। नई कैप्टिवा में 8 स्पीकर से जुड़े हुए 2 डिन रेडियो और सीडी/एमपी 3 ऑडियो प्लेयर है। कार्बन फाइबर में लगा ऑटोमेटिक गियर शिफ्टर लीवर है और इसमें इलेक्ट्रिक हैंड ब्रेक दिया गया है। ड्राइवर सीट को 8 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है।

सीट एडजस्टमेंट बेहतर
फ्रंट सीट में पहले से ज्यादा जगह दी गई है, इसे चार तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। मिडल सीट को भी पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। इसे आप अपनी जरूरत के मुताबिक मैनुअली एडजस्ट कर सकते हैं। पीछे वाली सीटों को आप पूरा फोल्ड करके लंबे सफर पर जा सकते हो, या इसमें सामान भी रख सकते हो। अंदर लगे डोर ओपनर इसके इंटीरियर को पहले से ज्यादा अच्छा लुक देते हैं। छोटे सफर में पीछे की सीट पर बैठने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

ज्यादा दमदार इंजन
नई कैप्टिवा का पुरानी कैप्टिवा के 2.0 लीटर इंजन के मुकाबले 2.2 लीटर vcdi डीजल इंजन है। चार सिलेंडर वाले इस नए इंजन की 3800 rpm पर 186.5 PS क्षमता और 2000 rpm पर 424 Nm टॉर्क है। पुरानी कैप्टिवा के मुकाबले नई कैप्टिवा की 36.5 PS ज्यादा क्षमता और 104 Nm ज्यादा टॉर्क है। नए 2.2 लीटर डीजल इंजन वाली कैप्टिवा में 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है, पुरानी कैप्टिवा में 5 स्पीड ट्रांसमिशन थे। नई कैप्टिवा में ऑल व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक सिस्टम है।


नई कैप्टिवा पर टोयोटा फारचूनर और महिंद्रा एक्सयूवी 500 की भी झलक है। नई दिल्ली में कैप्टिवा 2.2 एटी (एडब्लूडी) की एक्स शोरूम कीमत 24.59 लाख रुपये रखी गई है। इन सभी फीचर्स को पढ़ने के बाद आपको नई कैप्टिवा पुरानी कैप्टिवा से काफी अलग लगेगी। इसमें कई आकर्षक फीचर और दमदार इंजन दिया गया है। दामों के हिसाब से नई कैप्टिवा में एसयूवी के सभी फीचर मौजूद है। यह ड्राइविंग में मजेदार है और हाईवे पर जमकर चलती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed