नई स्कॉर्पियो का आया एक और वैरिएंट, जानिए कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो कंपनी ने साल 2014 के अंत में नेक्स्ट जेन स्कॉर्पियो को भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने लॉन्च के समय नई स्कॉर्पियो के छह वैरियंट S2, S4, S6, S6+, S8 और टॉप मॉडल S10 उतारे।
अब महिंद्रा ने स्कॉर्पियो में एक और नया वैरिएंट s4+ शामिल किया है। स्कॉर्पियो का s4+ वैरिएंट s4 से थोड़ा अपग्रेड है। इस सेफ्टी फीचर डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल किए गए है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो s4+ की कीमत 10.1 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) है।
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में कई दिलचस्प अपडेट किए गए हैं। इसमें नई अंदर की ओर घूमी हुई हैडलाइट्स, डे टाइम रनिंग एलईडी और डी शेप में रियर एलईडी लाइट्स कार को काफी आकर्षक बनाती हैं।
इंजन, पावर और माइलेज
महिंद्रा स्कॉर्पियो में 6 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो नेवीगेशन/ब्लूटूथ/CD/DVD/USB/Aux कनेक्टिविटी के साथ काम करता है।
एयरबैग की सुविधा महिंद्रा स्कॉर्पियो के S6+ वैरियंट से शुरू होती है। जिसमें सिर्फ ड्राइवर के लिए एयरबैग दिया गया है। जबकि S8 और S10 वैरियंट में ड्राइवर के सह-यात्री के लिए भी एयरबैग सुरक्षा मौजूद है।
स्कॉर्पियो powertrain, m2DiCr और mHwak इंजन पर दौड़ती है। नई स्कॉपियो के माइलेज को भी पहले से बेहतर किया गया है। नई महिंद्रा स्कॉपियो 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
महिंद्रा की नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल महिंद्रा स्कार्पियो की शुरुआती कीमत 7.98 लाख है जबकि महिंद्रा स्कार्पियो फेसलिफ्ट के टॉप मॉडल की कीमत 11.46 लाख रुपए है।