फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Much-awaited New Honda Civic Facelift Will Launch in India in 2019

नए अंदाज में लॉन्च होगी Honda Civic, साल 2013 में कंपनी ने बंद कर दिया था प्रोडक्शन

Tue, 31 Oct 2017 08:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 31 Oct 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Much-awaited New Honda Civic Facelift Will Launch in India in 2019
Honda Civic Facelift
होंडा कार्स इंडिया ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि कंपनी 2019 में अपनी बहुप्रतीक्षित Civic कार को नए अंदाज में लाने जा रही है। जापान की इस वाहन निर्माता कंपनी ने एक स्टडी के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि भले ही बाजार में एसयूवी कारों की मांग बढ़ गई हो, लेकिन अभी भी सेडान कारों के लिए ग्राहक उत्सुक रहते हैं। नई Civic कार के जरिए कंपनी ऐसे ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करेगी, जो वर्तमान होंडा सिटी कार को चला रहे हैं। होंडा सिटी का आखिरी वैरिएंट 2014 में उतारा गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: 2000₹ महीने से भी कम में खरीद सकते हैं रॉयल एनफील्ड की Bullet, ये है तरीका
विज्ञापन


नई कार की लंबाई और ऊंचाई में परिवर्तन हो सकता है, हालांकि इसका व्हीलबेस पुराना वाला ही रहेगा। कार में 1.8 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। कंपनी ने होंडा Civic की आठवीं जेनरेशन 2006 में लॉन्च की थी। शुरुआत में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी बिक्री में गिरावट आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे की वजह डीजल इंजन विकल्प का ना होना था। इसलिए साल 2013 में कार निर्माता ने इस मॉडल को बंद कर दिया था और नया मॉडल भी नहीं उतारा। एक कारण यह भी रहा कि नौवीं जेनरेशन की सिविक कार को ग्लोबल मार्केट में कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिला।। भारत में अब जो मॉडल उतारा जाएगा वह होंडा सिविक की दसवीं जेनरेशन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed