फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mitsubishi finds falsified fuel mileage tests

कार कंपनी मित्सुबिशी ने कारों के माइलेज पर बोला 'झूठ'

Wed, 20 Apr 2016 06:23 PM IST
बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mitsubishi finds falsified fuel mileage tests
- फोटो : GettyImages

जापान की मशहूर मोटरकार कंपनी मित्सुबिशी ने ईंधन खर्च के बारे में गलत दावे करने की बात कबूली है। इस दावे पर जापान में 6 लाख से ज़्यादा गाड़ियां बेची गईं।

विज्ञापन


कंपनी ने स्वीकार किया है कि टायरों में हवा के दबाव के बारे में गलत जानकारी दे कर उसके कर्मचारियों ने गाड़ियों की माइलेज से लोगों को लुभाया गया।

मित्सुबिशी ने इनमें से करीब चार लाख सत्तर हज़ार गाड़ियां निसान कंपनी के लिए बनाई थी। निसान ने ही इस गड़बड़ी की पहचान की। गलती मानने के बाद जापान में मित्सुबिशी के शेयरों के भाव 15 फ़ीसदी घट गए।
विज्ञापन


बुधवार को कंपनी के अध्यक्ष टेटसुरो आइकावा ने प्रेस कांफ्रेंस में अपना सिर झुका कर गलती मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा,’’गलती जान बूझ कर की गई थी। ये साफ़ है कि जालसाज़ी माइलेज को बेहतर दिखाने के लिए की गई। लेकिन इस धोखाधड़ी का सहारा क्यों लिया गया ये अब भी साफ़ नहीं है।’’

हालांकि आइकावा को इस बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन उन्होंने कहा, "मैं जिम्मेदारी महसूस करता हूं।"

बीते साल इसी तरह के मामले में जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन भी फंसी थी और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed