फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   MINI John Cooper Works Pro Edition launched in India priced at Rupees 43.90 lakh

43.90 लाख की ये टू-सीटर कार भारत में लॉन्च, बेहद खास हैं फीचर्स

Sun, 01 Oct 2017 01:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 01 Oct 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
MINI John Cooper Works Pro Edition launched in India priced at Rupees 43.90 lakh
इस कार की कीमत 43.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने प्रो एडिशन वाली MINI JCW (जॉन कूपर वर्क्स) कार भारत में लॉन्च की है। इस कार की कीमत 43.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया के जरिए बुक किया जा सकेगा। यह कार का लिमिटेड एडिशन है और ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार की केवल 20 यूनिट ही बेची जाएंगी। MINI मॉडल्स की तरह यह लिमिटेड एडिशन भी कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में भारत आया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
विज्ञापन


लिमिटेड एडिशन को 3-डोर मिनी कूपर-एस और जॉन कूपर को मिलाकर तैयार किया है। कार में ओरिजनल जॉन कूपर एसेसरीज का इस्तेमाल किया गया है। बीएमडब्‍ल्‍यू ग्रुप इंडिया प्रेसिडेंट विक्रम पाहवा ने कहा कि MINI JCW प्रो एडिशन जॉन कूपर वर्क्‍स के रेसिंग डीएनए से प्रेरित है, जो प्रसिद्ध ड्राइविंग डायनामिक्‍स ओर क्‍लासिक मिनी गो-कार्ट अनुभव का मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MINI John Cooper Works Pro Edition launched in India priced at Rupees 43.90 lakh
MINI John Cooper Works Pro Edition
फीचर्स की बात करें तो कार में लाल रंग का रूफ और लाल ही रंग के रियर-व्यू मिरर दिए गए हैं। बाकी कार को मैट ब्लैक रंग में रखा गया है। इसमें ब्लैक फिनिश किनारों वाली एलईडी हेडलाइट, कार्बन फाइबर फिनिश वाले डुअल पाइप साइलेंसर और 17 इंच के ब्लैक एलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में बेहद आरामदायक डुअल टोन वाली सीटें दी गई हैं। इसका डैशबोर्ड भी ब्लैक और रेड कलर में दिया गया है। इसके अलावा कार में 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, एयरबैग्स, ABS और अन्य फीचर्स के साथ आती है। 

इंजन की बात करें तो इसमें 2-लीटर, चार सिलिंडर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 208 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह स्टैंडर्ड वैरिएंट से 19bhp और 20 Nm ज्यादा है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार मात्र 6.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह स्टैंडर्ड वैरिएंट से 0.2 सेकेंड तेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed