फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mid Size Sedan 2017 Hyundai Verna bookings cross 20,000 in two months

दो महीने में 20 हजार से ज्यादा ने बुक की ये कार, अपने सेगमेंट में रही सबसे धमाकेदार

Thu, 02 Nov 2017 03:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 02 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Mid Size Sedan 2017 Hyundai Verna bookings cross 20,000 in two months
Hyundai Verna
दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई ने करीब दो महीने पहले नई जेनरेशन की Verna कार को लॉन्च किया था। कार ने लॉन्चिंग के बाद से ही ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया था। अब इस कार ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्चिंग के दो महीने के समय में ही कार को 20 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई है। यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा रहा है। इसके अलावा इस कार के लिए 1.5 लाख से ज्यादा इनक्वायरीज भी मिली हैं। 
विज्ञापन


पढें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर
विज्ञापन


बता दें कि कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी थी। जबकि कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत 12.61 लाख रुपये है। हालांकि कार की ये कीमत केवल पहले 20 हजार ग्राहकों के लिए ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Mid Size Sedan 2017 Hyundai Verna bookings cross 20,000 in two months
Hyundai Verna 2017
नई वरना में 1.6 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया है। पेट्रोल इंजन 121 बीएचपी की अधिकत्म ताकत और 151 एनएम का अधिकत्म टॉर्क प्रदान करता है। जबकि डीजल इंजन 126 बीएचपी की अधिकत्म ताकत और 260 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। दोनों ही इंजन के साथ आपको 6-स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल और 6-स्पीड यूनिट वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, कार की कुल सेल का 20 फीसदी हिस्सा पहली बार खरीद रहे ग्राहकों से आया है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज और होंडा सिटी जैसी कारों से रहता है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए हुंईड मोटर इंडिया के एमडी व सीईओ ने कहा, "हम भारतीय ग्राहकों का हुंडई ब्रांड में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद करते हैं। नई जेनरेशन की वरना कार साधारण से ऊपर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed