फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes Benz GLE400 4MATIC Launched; Priced At Rs 74.90 Lakh

मर्सिडीज ने उतारा लग्जरी एसयूवी का पेट्रोल वेरिएंट, जानिए कीमत

Mon, 29 Aug 2016 10:34 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz GLE400 4MATIC Launched; Priced At Rs 74.90 Lakh

मर्सिडीज-बेंज ने कुछ वक्त पहले सभी मॉडलों के पेट्रोल वेरिएंट उतारने की घोषणा की थी। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने लग्जरी एसयूवी रेंज जीएलई का पेट्रोल वेरिएंट जीएलई400 4मैटिक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 74.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

विज्ञापन


पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस एसयूवी में 3.0 लीटर का वी-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो इसमें 3-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और 8-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। यह मर्सिडीज-बेंज ऐप, नेविगेशन, टेलीफोन, ऑडियो, वीडियो, इंटरनेट और वाई-फाई हॉटस्पॉट फीचर्स के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो के लिए हारमन कॉरडन का 14 स्पीकर वाला कार्बन लॉजिक 7 सराउंड साउंड सिस्टम लगा है। इसके अलावा एलईडी हैडलैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और विंग मिरर पर लोगो प्रोजेक्शन लैंप्स दिए गए हैं।

इन सभी फीचर्स के अलावा

Mercedes Benz GLE400 4MATIC Launched; Priced At Rs 74.90 Lakh

इन सभी फीचर्स के अलावा इस एसूयवी में ‘डायनामिक सेलेक्ट’ कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो इंजन, गियरबॉक्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन को अलग-अलग ड्राइविंग के हिसाब से सेट कर देता है।

इस में पांच मोड कंफर्ट, स्पोर्ट, स्लिपरी, इंडिविजुअल और ऑफ-रोड मिलेंगे। एयर सस्पेंशन की मदद से इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 232 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। तेज रफ्तार के दौरान बेहतर संतुलन बनाए रखने के लिए एसयूवी के सस्पेंशन को नीचे कर ग्राउंड क्लीयरेंस को 15 एमएम तक कम कर देता है।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, क्रॉसविंड असिस्ट, अटेंशन असिस्ट, एक्टिव पार्किंग असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। भारतीय जीएलई सीरीज में अब चार मॉडल हो गए हैं, इन में जीएलई250डी, जीएलई350डी, जीएलई400 और जीएलई 450 एएमजी कूपे शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed