मर्सिडीज की यह कार है वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2015
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कोई शक नहीं है कि यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल सम्मान है, सभी ही कार कंपनियां इन पुरस्कारों को पाने के लिए लालायित रहती है। वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर अवार्ड को अब तक एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है और यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वैश्विक पर शीर्ष पुरस्कार बन गया है।
इस साल, सबसे स्मार्ट, किफायती और गतिशील कारों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखा गया है। जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज बैंज की सी-क्लास कार ने फोर्ड मस्तांग और फॉक्सवॉगेन पेसाट को पछाड़ कर 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2015' अवार्ड अपने नाम कर लिया है।
मर्सिडीज बेंज सी-क्लास
हाल में मर्सिडीज बेंज अपनी नेक्स्ट-जेन मर्सिडीज सी-क्लास 2015 को 40.9 लाख रुपए (नई दिल्ली एक्स शोरूम) की कीमत पर भारतीय बाजार में उतार दिया है।
मर्सिडीज बेंज ने अपना नया सी क्लास डीजल वैरिएंट लॉन्च किया है। इसका लंबे समय से इंतजार था। इसके साथ मर्सिडीज बेंज ने चाकन स्थित अपने कारखाने में नई सी क्लास पेट्रोल कार का देशी उत्पादन भी शुरू किया है।
नई सी 220 सीडीआई स्टाइल डीजल कार का मूल्य 39.90 लाख रुपये और नई सी 220 सीडीआई अवांटगार्ड डीजल कार का मूल्य 42.40 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।