{"_id":"59d466654f1c1bb7538b58e4","slug":"mercedes-benz-c-class-edition-c-launched-price-starting-from-43-54-lakh-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz सी-क्लास एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 42.54 लाख से शुरू","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
Mercedes-Benz सी-क्लास एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 42.54 लाख से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz C-Class Edition C
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी सी-क्लास रेंज का नया वर्जन भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Edition C नाम दिया है। एडिशन-सी की शुरुआती कीमत 42.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी है। कंपनी ने नए एडिशन की कारों के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किया है। कंपनी ने इस एडिशन के जरिए ग्राहकों को नया रेड कलर विकल्प भी मुहैया कराया है। इसके अलावा कार में फ्रंट और रियर स्पॉयलर, ट्विन स्पोक 17 इंच के एलॉय व्हील और LED लोगो प्रोजेक्टर दिया गया है। कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नए वैरिएंट की कीमत
Mercedes Benz C-Class Edition C
| मॉडल | कीमत |
| सी-200 Avantgarde एडिशन सी | 42.54 लाख रुपए |
| सी-220 डी Avantgarde एडिशन सी | 43.54 लाख रुपए |
| सी-250 डी Avantgarde एडिशन सी | 46.87 लाख रुपए |
तीनों मॉडल के इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मर्सिडीज बेंज सी-200 Avantgarde में 1991cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 181 bhp की पावर और 300 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। मर्सिडीज बेंज सी-220 डी Avantgarde में 2143cc का डीजल इंजन दिया गया है जो 168 bhp की पावर और 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सबसे आखिरी सी-250 डी Avantgarde में भी 2143cc का डीजल इंजन दिया गया है हालांकि यह 204 bhp की पावर और 500 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।