फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti will focus on small car

मारुति छोटी कारों के निर्माण पर रखेगी फोकस

Mon, 24 Dec 2012 03:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 24 Dec 2012 03:35 PM IST
विज्ञापन
maruti will focus on small car

मारुति सुजुकी छोटी कारों पर ही अपना फोकस रखेगी क्योंकि उसकी आमदनी और मुनाफे का बड़ा हिस्सा इसी श्रेणी से ही आता है। कंपनी इस श्रेणी में देश में अग्रणी कंपनी बने रहने की अपनी रणनीति पर कायम रहेगी। यह जानकारी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने एक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कंपनी गुजरात में अपने प्रस्तावित संयंत्र में 2015-16 से उत्पादन शुरू कर देगी।

विज्ञापन


भार्गन ने बताया कि कंपनी ने गुजरात में दूसरे संयंत्र के लिए भी जमीन खरीदी है। पहले संयंत्र के लिए जमीन गुजरात सरकार ने दी थी। इससे करीब 30 किलोमीटर दूर कंपनी ने 600 एकड़ जमीन सरकार के सहयोग से खुद खरीदी है। इसका उपयोग जरूरत पड़ने पर मानेसर की तरह किया जा सकता है। कर्मचारियों के हिंसक आंदोलन से प्रभावित कंपनी के मानेसर संयंत्र में कामकाज सामान्य हो गया है और अब इसमें पहले से अधिक कारें बन रही हैं।
विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि मानेसर में उत्पादन सामान्य स्तर 1900 इकाई प्रतिदिन पर आ गया है। कंपनी ने हिंसक घटनाओं के आरोप में 500 कर्मचारियों को निकाला था। इस घटना में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत के साथ 97 लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस साल हमारी कारों की बिक्री करीब छह फीसदी की दर से बढ़ेगी जहां तक उद्योग की बात है तो उसकी वृद्धि दर करीब सात फीसदी रहेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की डीजल कारों की मांग ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की नई लांच ऑल्टो की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसकी वेटिंग करीब 18,000 है। जबकि स्विफ्ट की वेटिंग 46,000 है और डिजायर की वेटिंग इससे भी ज्यादा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ शिंजी नाकानिशी ने कहा कि कंपनी का निर्यात इस बार कम हुआ है क्योंकि यूरोप में स्थिति बेहतर नहीं है। श्रीलंका में सीमा शुल्क बढ़ने से कारों के निर्यात में कमी की बात भी भार्गव ने स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed