फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti to launch high mileage wagonr

मारुति ने लांच की ज्यादा माइलेज वाली नई वेगनआर

Tue, 15 Jan 2013 01:42 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 15 Jan 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
maruti to launch high mileage wagonr

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नए फीचर्स व लुक में कई बदलावों के साथ अपने पसंदीदा मॉडल वेगन-आर के नए वर्जन पेश किए हैं। नए मॉडल के पेट्रोल वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.58 लाख रुपये से 4.13 लाख रुपये तक रखी गई है। वहीं सीएनजी मॉडल की कीमत 4.42 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक नई वेगन-आर पुराने मॉडल से करीब 10,000 रुपये महंगी है।

विज्ञापन


वेगनआर के नए मॉडल में कंपनी ने माइलेज से लेकर क्षमता और टॉर्क पॉवर में भी बदलाव की बात कही है। मारुति ने दावा किया है कि नई कार का पहले के मुकाबले 8 फीसदी अधिक 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। इसके अलावा नए वर्जन में गियर शिफ्ट को भी पहले से बेहतर बनाया गया है। इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी कई चेंज किए गए है।
विज्ञापन


नई वेगनआर के फ्रंट लुक को देखने से इसमें हुए बदलाव कि बारे में साफ होता है। फ्रंट ग्रिल को पहले से छोटा किया गया है और फॉग लैंप भी पहले से बदला है। इसका फ्रंट लुक कंपनी की ही अर्टिगा से मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो नए मॉडल में ड्युल टोन शेड वाले डेशबोर्ड के साथ ही LX और LXI वर्जन में ड्युल कलर सीट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांचिंग के मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन) मनोहर भट्ट ने कहा कि वेगन-आर न केवल हमारी सबसे अधिक बिकने वाली कार है, बल्कि यह उद्योग के शीर्ष पांच मॉडलों में से एक है। हमने ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर ही नया वर्जन तैयार किया है। वेगनआर के नए मॉडल की बुकिंग कंपनी पहले से ही कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed