फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Swift Crosses 13 Lac Sales Mark

मारुति ने 10 साल में स्विफ्ट की रिकॉर्ड ब्रिक्री, भारत में है इसका जलवा

Mon, 11 May 2015 02:54 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
Maruti Swift Crosses 13 Lac Sales Mark

मारुति सुजुकी की हैचबैक श्रेणी की कार स्विफ्ट की बिक्री 13 लाख यूनिट को पार कर गई। मारुति सुजुकी ने वर्ष 2005 में स्विफ्ट को लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक लॉन्च के बाद से लेकर अब तक भारत में 13 लाख स्विफ्ट कारों की बिक्री हो चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक स्विफ्ट की यह बिक्री ऑटो उद्योग के नए उत्पाद के लिए प्रेरणादायी है।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी के मुताबिक स्विफ्ट के लॉन्च के बाद दो बार इसमें मामूली बदलाव किया गया। वर्ष 2007 और 2014 में मामूली बदलाव किया गया वहीं वर्ष 2011 में पूरे मॉडल को बदला गया था। कंपनी के मुताबिक वर्ष 2007 में स्विफ्ट की बिक्री एक लाख यूनिट पहुंच गई थी और इसके एक साल के बाद वर्ष 2008 में इसकी बिक्री दो लाख यूनिट को पार कर गई।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक वर्ष 2010 के जनवरी माह में स्विफ्ट की बिक्री पांच लाख यूनिट के स्तर पर पहुंच गई और वर्ष 2013 के सितंबर में इसकी बिक्री 10 लाख यूनिट हो गई। स्विफ्ट का डीजल वेरिएंट वर्ष 2007 में बाजार में उतारा गया। स्विफ्ट के कॉनसेप्ट का प्रदर्शन वर्ष 2002 के पेरिस मोटर शो में किया गया था और इसे वर्ष 2004 के नवंबर में पहली बार जापान के बाजार में उतारा गया। इस प्रकार यह भारतीय बाजार में वर्ष 2005 में लॉन्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विफ्ट का नया अवतार

Maruti Swift Crosses 13 Lac Sales Mark

मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट का नया अवतार लॉन्च किया है। कंपनी ने फेसलिफ्ट स्विफ्ट की कीमत 4.42 लाख रुपए तय की है जबकि डीजल वैरियंट की कीमत 5.56 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

मारुति स्विफ्ट के नए अवतार में पुश स्टार्ट बटन, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंट, नई फ्रंट प्रोफाइल, प्रीमियम इंटीरियर, और यह कार पहले से 10 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी।

कंपनी ने नई स्विफ्ट को तीन नए रंगों में पेश किया है। स्विफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में पेश यह कार 1.2-litre K-Series VVT पेट्रोल इंजन के साथ 20.4 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है जो कि पहले वाले मॉडल से 9.67 फीसदी ज्यादा है। पेट्रोल वैरियंट की कीमत 4.42 लाख से 5.9 लाख रुपए तक है।

नई स्विफ्ट डीजल 1.3-litre DDiS इंजन पर 25.2 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। डीजल वैरियंट की कीमत 5.56 लाख से 6.95 लाख रुपए तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed