मारुति अल्जीरिया में लांच करेगी आल्टो 800
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार आल्टो 800 की भारतीय बाजार में जबरदस्त सफलता के बाद इसे अल्जीरिया के बाजार में लांच करने की तैयारी कर रही है। आल्टो 800 को मारुति अल्जीरियाई मोटर शो में मार्च 2013 में लांच करने जा रही है। कंपनी ने अपनी इस कार को भारतीय बाजार में गत वर्ष अक्तूबर में पेश किया था। कार बाजार की मंदी के बीच कंपनी इंडियन मार्केट में आल्टो 800 की प्रति माह करीब 25,000 यूनिट की बिक्री कर रही है।
आल्टो 800 का अल्जीरिया में पेश होने वाला वर्जन भारतीय वर्जन जैसा ही होगा। इसके 796cc के पेट्रोल इंजन की अधिकतम क्षमता 48bhp और 67Nm टॉर्क होगी। नई आल्टो 800 को पुरानी आल्टो के मुकाबले ज्यादा स्पेसियस बनाया गया है। इसका माइलेज भी पहले से 15 फीसदी तक ज्यादा हो गया है। ऐसी खबर है कि
भारतीय बाजार में बिकने वाले आल्टो 800 के सीएनजी वर्जन को अल्जीरिया में लांच नहीं किया जाएगा।
मारुति सुजुकी इंडिया आल्टो की पिछले करीब 10 सालों से बाजार में बिक्री कर रही है। कंपनी ने आल्टो के नए मॉडल में इसके डिजाइन और इनसाइड लुक को पूरी तरह बदल दिया है। यह पहले से आकर्षक और आधुनिक हो गई है। लुक और फील में बदलाव के वाबजूद कंपनी ने इसके इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है।