{"_id":"5a4dc16a4f1c1b32198b4c63","slug":"maruti-suzuki-swift-2018-price-revealed-for-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2018 की कीमत का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2018 की कीमत का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift 2018
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में तीसरी जेनरेशन की स्विफ्ट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने वर्तमान मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। नई स्विफ्ट साल 2018 की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक है।
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरएस काल्सी ने एक इंटरव्यू में इस कार के बारे में और जानकारी दी है। इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी। यह वर्तमान स्विफ्ट के शुरुआती मॉडल से 10 हजार रुपए महंगी होगी।

ये होगी टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत
Maruti Suzuki 2018 Swift
वहीं, नई स्विफ्ट के टॉप ZDi डीजल वैरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मारुति सुजुकी इसके साथ सीएनजी या एलपीजी का विकल्प नहीं देगी। इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 और फोर्ड फीगो से रहेगा।
नई स्विफ्ट कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट दिए जाएंगे। इंजन की बात करें तो नए मॉडल में भी पुराना वाला ही इंजन दिया जाएगा। यह 1.2 लीटर VVT पेट्रोल और 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है।