फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Maruti Suzuki S-Cross facelift received 11000 bookings in India

डेढ़ महीने के भीतर 11 हजार लोगों ने बुक कर ली ये कार, आप भी जानिए क्या है खास

Wed, 15 Nov 2017 04:07 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 15 Nov 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross facelift received 11000 bookings in India
Maruti Suzuki S-Cross facelift
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 1 अक्टूबर को S-Cross का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया था। यह कार लोगों को कितनी पसंद आ रही है इसका अंदाजा कार के बुकिंग आंकड़ों से लगा सकते हैं। लॉन्चिंग से डेढ़ महीने के भीतर ही इस कार को 11 हजार लोगों ने बुक कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें: Royal Enfield बुलेट को खरीदने से पहले जान लीजिए इसकी 5 बड़ी खामियां
विज्ञापन


कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कार के सबसे महंगे Alpha  वैरिएंट की कीमत 11.29 लाख रुपए है। इसके टॉप एंड वैरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले कम रखी गई है, जिसकी वजह इंजन का कम पावरफुल होना है। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और होंडा BR-V से रहेगा। कंपनी के मुताबिक कार 25.1 kmpl का माइलेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Maruti Suzuki S-Cross facelift received 11000 bookings in India
भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
कार के फेस को बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें पतले क्रोम वाले ग्रिल दिए गए हैं और हेडलैंप को रिडिजाइन किया गया है। कार में नए तरह का ग्रिल और मस्कुलर बोनट दिया गया है। हेडलैंप के चारों ओर एलईडी लाइट लगी हैं। कार में डीआरएल, टेल लैंप और चोड़े टायरों के साथ 16 इंच के एलॉय व्हील दिए हैं। इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, मिरर लिंक और इनबिल्ट नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसका स्टीयरिंग एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में डुअल एयरबैग्स, एबीएस और चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं। 

इंजन की बात करें तो नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में (SHVS) स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह 90PS की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यही इंजन मारुति सियाज और Ertiga में दिया गया है। कंपनी ने 1.6 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन को हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा कार को पेट्रोल वैरिएंट में भी नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed